फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थाई व फुटपाथी दुकानदारों में बढ़ा झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थायी व फुटपाथी दुकानदारों में बढ़ा झगड़ा
विज्ञापन

ललितपुर। कटरा बाजार में स्थायी दुकानदार और फुटपाथी दुकानदारों के बीच झगड़ा शुरू हो गया है। फुटपाथी दुकानदारों का आरोप है कि उन्हें फुटपाथ से हटाने के लिए नाना प्रकार से परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में कई दुकानदारों ने पुलिस अधीक्षक व उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फुटपाथी दुकानदार मनोज कुमार नामदेव ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह 40 वर्षों से कटरा बाजार में फुटपाथ पर हौजरी, चूड़ी और मंगलसूत्र का धागा डालने आदि का काम करते हैं। इसके अलावा आय का अन्य कोई साधन नहीं है। इसी बाजार में कुछ स्थायी दुकानदार उन्हें हटाने की फिराक में हैं। जिस कारण वे उन्हें परेशान करते हैं। यही नहीं, झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इसकी शिकायत पुलिस चौकी में की, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद बने हुए हैं। आएदिन झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। शिकायती पत्र पर मनोज, कपिल कुमार पाटकार, राजू, जिन्नू, संतोष कुमार के हस्ताक्षर बने हैं। ऐसा ही एक शिकायती पत्र इमामवाड़ा अखाड़े के पास रहने वाले राजू कोरी ने एसपी को दिया है। इसमें आरोप लगाया है कि 26 मार्च को सुबह साढ़े दस बजे कुछ लोगों ने उनका सामान फेंक दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। मोहल्ला नदीपुरा निवासी कपिल कुमार पाटकार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में दो अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे की घटना बताई है। इसमें आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसके घर में घुस आए और कहने लगे कि यदि तुम घटना के गवाह बने तो हम देख लेंगे। यही नहीं बातचीत के दौरान वे गालीगलौज पर उतर आए। जब इसका विरोध किया तो वे मारपीट करने लगे। उसने एसपी से जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें