एसयूवी ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम गदयाना में झरकौन जा रहे दो बाइक सवारों को एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर है।
कस्बा बार चचेरे भाई रती रैकवार एवं राजकुमार बुधवार को झरकौन रिश्तेदारी में जा रहे थे। दिन में करीब तीन बजे जब वह गदयाना की पुलिया के पास पहुुंचे थे कि एक तेज रफ्तार एसयूवी उनकी बाइक को अचानक से कट मारते हुए निकल गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां राजकुमार की हालत गंभीर थी।
इसी तरह महरौनी में एक बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम मलैयापुरा निवासी प्रवेंद्र अपने साथी पुराना सोजना रोड निवासी हबीब खां के साथ बाइक से महरौनी की ओर आ रहे थे कि रास्ते में बाइक फिसलने से दोनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।