फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीप की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत राजघाट रोड स्थित सिलगन गांव के पास सामने से आ रही जीप की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जीप के अज्ञात चाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गनगौरा गांव के गुजरातन मजरा निवासी देशपत उर्फ काजू पुत्र राजधर सिंह बृहस्पतिवार की शाम ललितपुर फसल में छिड़कने के लिए कीटनाशक दवा लेने के लिए आया हुआ था। यहां से लौटने के दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे जब वह सिलगन पहुंचा ही था कि सामने से आ रही जीप क्रमांक यूपी 94-6601 ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे देशपत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई की तहरीर पर जीप के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें