गाय को मारने पर मुकदमा दर्ज
झांसी। थाना रक्सा पुलिस ने बाबूलाल कारखाना के पीछे निवासी कौशल किशोर तिवारी की तहरीर पर पुनावली गांव के निवासी मुचनडे अहिरवार और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गाय को डंडों से मारने पर हुई उसकी मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गौमुखी गौ सेवा संस्था के केके तिवारी ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि पुनावली गांव में कुछ लोग गायों को 15 दिन से बंद किए हैं। एक गाय को डंडों से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर गए और गाय का पोस्टमार्टम कराया।