फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम:ट्रैक्टर ने किशोर को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने किशोर को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

ललितपुर। जखौरा थानांतर्गत कस्बे के एक मुहल्ले में खड़े किशोर को पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा जखौरा निवासी आनंदीलाल पुत्र मगन लाल रजक ने बताया कि मंगलवार दोपहर जब उसका 13 वर्षीय पुत्र मनीष कस्बे के एक मुहल्ले में था। तभी मुहल्ला चमरऊआ निवासी भूपत पुत्र रामनाथ लोधी ने लापरवारी से ट्रैक्टर चलाते हुए उसके पुत्र को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने आनन फानन में किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां देर रात दो बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक चार भाईयों में छोटा था, वह कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें