फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पानी देरहे किसान की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में सिंचाई कर रहे किसान की करंट से मौत
विज्ञापन

पुलवारा। थाना बार के मजरा गुल्लियनपुरा निवासी किसान की सिंचाई के लिए पानी देते समय करंट लगने से मौत हो गई। ग्राम बार के मजरा गुल्लियनपुरा निवासी हरीराम कुशवाहा (28) पुत्र कल्यान कुशवाहा रविवार की दोपहर घर से गेहूं की खेत पर फसल को पानी देने गया था। जहां बोरिंग में मोटर चलाकर खेत की सिंचाई करने लगा। इसी दौरान मोटर से निकले तारों में कट की चपेट में आ गया। नंगे तारों की चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम जब वह घर नहीं लौटा तो घर के लोग उसे खेत पर देखने गए। आवाज देने पर भी जब उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने सोचा कि शायद हरीराम बाजार चला गया होगा। उसके बच्चे खेत पर ही उसके लिए खाना रखकर घर वापस आ गए। रात में भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के उपरांत जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो परिवारवालों ने रिश्तेदारियों में फोन से जानकारी ली, लेकिन सभी जगह से उन्हें मायूसी मिली। सोमवार की सुबह जब मृतक की मां खोजबीन करती हुई खेत के बीच में पहुंची तो देखकर जोर से चिल्लाने लगी। किसान हरीराम गेहूं के खेत में मृत पड़ा था। अपने बेटे को खेत में पड़ा देख वह जोर से चिल्लाई। आवाज सुनकर आसपास के किसान इकट्ठे हो गए। लोगों ने तुरंत परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें