फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ानसिक परेशान महिला ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक परेशान महिला ने लगाई फांसी
विज्ञापन

ललितपुर। थाना गिरार अंतर्गत कस्बा निवासी एक महिला ने मानसिक तनाव के चलते घर में रस्सी के फंदे से झूलकर फांसी लगा ली। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा गिरार निवासी दशोदा (22) पत्नी हरनाम कुशवाहा रविवार की सुबह घर में अकेली थी। उसका पति कच्चे गुम्मा (ईंटा) ढकने के लिए खेत पर चला गया। इसी दौरान दशोदा ने कमरे में लकड़ी की बल्ली में रस्सी बांधकर फांसी लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब उसका पति गुम्मा ढककर वापस घर पहुंचा तो पत्नी को फांसी पर झूलता देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह चिल्लाता हुआ बाहर गया अन्य लोगों को बुलाया। आसपास के लोग व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृृतका के पिता कैलाश ने बताया कि उसकी पुत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसी वजह से उसने फांसी लगाई होगी। मृतका के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें