ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत बैरवारा गांव निवासी कपूर सिंह ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार की सुबह शहर स्थित सिद्दन पुल के पास से गुजर रहे राहगीरों ने रेलवे ट्रैक पर खंभा नंबर 1039/6 पर क्षत-विक्षत शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पड़े मोबाइल के आधार पर परिजनों ने संपर्क कर शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की शिनाख्त बैरवारा गांव निवासी कपूर सिंह पुत्र व्रिंदावन यादव उम्र 62 साल के रूप में की। मृतक के बड़े भाई सियाराम ने बताया कि कपूर सिंह बृहस्पतिवार की देर शाम खाना खाकर सोने के लिए चला गया। इसके बाद वह देर रात घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा जहां अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक के एकलौते पुत्र ने दो साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी दो पुत्रियां हैं और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक ढाई एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था।