फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कागजात तैयार करवाकर जमीन बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कागजात तैयार करवाकर जमीन बेचने का आरोप
विज्ञापन

ललितपुर। संत बिनोवा भूदान आश्रम समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर देकर ककरुआ स्थित संत बिनोवा भूदान आश्रम की जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए विक्रेता और क्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में जिलाधिकारी को बताया कि संत बिनोवा भूदान आश्रम ककरूवा, सोसाइटी एक्ट अधिनियम 1860 के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है जिसका पंजीयन छह नवंबर 1996 को हुआ था। इसकी पंजीकरण संख्या 566/1996-97 है और इसका नवीनीकरण भी करवाया गया है। उन्होंने बताया कि संत बिनोवा भूदान आश्रम ककरूवा में 22 एकड़ भूमि ककरूवा मौजे में स्थित है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने संस्था की जमीन हड़पने के उद्देश्य से जालसाजी तथा धोखाधड़ी करके संस्था के पदाधिकारियों के फर्जी त्यागपत्र एवं फर्जी शपथ पत्र बनाकर सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स फंड कार्यालय, झांसी में पेश कर फर्जी समिति गठित कर ली। इसकी जानकारी होने पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। जांच के उपरांत उक्त आरोपी के खिलाफ जांच अधिकारी ने न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया। इसके बाद भी उक्त आरोपी ने धोखाधड़ी एवं जालसाजी तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर संस्था की 22 एकड़ भूमि में से चार एकड़ भूमि विगत 21 जुलाई को नदीपुरा मोहल्ला निवासी कुछ लोगों को बेच दी। पदाधिकारियों ने बताया कि यह संस्था की जमीन है न तो इसे खरीदा जा सकता है और न ही इसे बेचा जा सकता है, फिर भी उक्त पांचों लोगों ने संगठित होकर और साजिश करके धोखाधड़ी जालसाजीपूर्वक दस्तावेज में अपने आपको संस्था का संरक्षक पेश करते हुए भूमि पांच लाख रूपये में बेच दी। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देते समय अध्यक्ष बृजकिशोर जैन, मंत्री डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री, नेमी कुमार जैन अध्यक्ष बार एसोसिएशन, राजेश दुबे एड., उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुन्दरलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें