जमीन के लिए मां को धमका रहा बेटा
महरौनी। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कुंआघोसी निवासी एक महिला ने कोतवाली प्रभारी को शिकायती पत्र देकर अपने एक बेटे के खिलाफ जमीन के लिए धमकाने की शिकायत की है। ग्राम कुंआघोसी निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि मेरे पास 50 डिसमिल जमीन है। एक लड़का और बहू पूरी जमीन अपने नाम कराना चाह रहे हैं। मेरे विरोध करने पर धमका रहे हैं। आरोप है कि बीते रोज गालीगलौज करते हुए गला दबाने की कोशिश की। महिला ने दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।