फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही युवतियों से छेड़खानी, दो पर केस

विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
देवरिया। घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले दो युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एक सप्ताह बाद सीओ के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला अपने चार बेटियों के साथ घर पर रहती है। उसका पति दुबई रहता है। एक सप्ताह पूर्व पड़ोस का रहने वाला एक युवक रात को अपने दोस्त के साथ पहुंचा। घर में सो रही उसकी बेटियों से दोनों छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर भाग खड़े हुए। कोतवाली पुलिस को महिला ने सूचना दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने सूरज चौरसिया और इसके दोस्त पर छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज किया है। कोतवाल यादवेंद्र कुमार पाल ने बताया कि केस दर्ज आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें