फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत तार गिरने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तार गिरने से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम सुरउवा निवासी गोदन सिंह पुत्र कोमल सिंह ने विद्युत तार गिरने से हुए नुकसान दिलाने की मांग को लेकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि पांच जून को पीड़ित अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान रात्रि लगभग दो बजे मकान के ऊपर से निकली विद्युत लाइन का तार टूट कर गिर गया। इससे घर में रखे पाईप, लकड़ी व पेड़ पौधों में आग लग गई। इसकी सूचना फोन पर विद्युत विभाग को दी और लाइट को बंद कराया। तार के गिरने से लगभग पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। यह घटना दूसरी बार हुई है। इसकी शिकायत कर्मचारियों को दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित ने जांचकर नुकसान की भरपाई करने व विद्युत तारों को अन्य जगह पर स्थानांतरित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें