फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर में चोरी कर ले उडे़ लाखों का माल

Wed, 08 Feb 2017 11:59 PM IST
lalitpur
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर। मुहल्ला तालाबपुरा में शादी समारोह में शामिल होने गए दंपति के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये का सामान व नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने यूपी 100 पर घटना की सूचना दी।  मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना होने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


मुहल्ला तालाबपुरा निवासी विवेक जायसवाल पुत्र श्री प्रकाश तालाबपुरा में विनोद साहू के मकान में किराए से रहते है। चार फरवरी की शाम साले की शादी में शामिल में होने परिवार सहित भोपाल गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने पड़े मकान को निशाना बनाते हुए दीवाल फांद कर अंदर जा पहुंचे। जहां कमरे का ताला चटका चोरों ने कमरे में रखी अलमारी के लॉकर तोड़ कपड़े, जेवरात, दस्तावेज, लाखों की नगदी पर हाथ साफ कर ले गए। सात फरवरी की शाम शादी समारोह से वापस आने पर मैन गेट का दरवाजा खोल जैसे ही पीड़ित की पत्नी अंदर का दरवाजा खोलने पहुंची। वहां का नजारा देख पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने कमरे का नजारा देख यूपी 100 पर सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर किया लेकिन कोतवाली पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करना मुनासिब नहीं समझा।        
     
यह सामान ले उड़े चोर      
अलमारी में रखे 1 लाख 36 हजार 900 रुपये, सोने के कान के टॉप्स, सोने व चांदी की हाय, दस जोड़ी पायलें, दो हाथ घड़ी, टैबलेट मोबाइल, सिलाई मशीन, साड़ियां व बच्ची के कपडे़ अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान व दस्तावेज चोरी कर ले गए। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें