फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत एक गांव में निवास करने वाली पीड़िता द्वारा दो लोगों पर दर्ज कराए गए गाली गलौज, मारपीट, छेड़खानी एवं दलित उत्पीड़न के मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई है। वहीं जहर पीने का वीडियो वायरल करने वाले प्रधान पति की हालत ग्वालियर स्थित अस्पताल में स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पूराकलां पुलिस ने एक पीड़िता के शिकायती पत्र पर गांव के दो लोगों पर मामला दर्ज किया था। जिसमें दलित उत्पीड़न की धारा होने के कारण उसकी विवेचना सीओ तालबेहट इमरान अहमद को सौप दी गई थी।
इस मामलें के दर्ज होने के बाद एक आरोपी के पिता ने जहर पीने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में सीओ ने बताया कि आरोप की जांच अभी जारी है। पीड़िता के नाबालिग होने के कारण मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं। उधर, प्रधान के पति रामकिशन की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें लेकर ग्वालियर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां मंगलवार को उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने नाम से सुसाइट नोट किया जारी
सोशल मीडिया पर ग्राम प्रधान पति के नाम से जारी एक पत्र ने फिर से क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मुख्यमंत्री के नाम लिखे इस सुसाइट नोट में आरोपी ने गांव के कुछ लोगों के नाम लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें