फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में चंबल डिवीजन विजयी

Wed, 02 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर 16 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए रोमांचक मुकाबले में चंबल डिवीजन ने ललितपुर क्लब को हरा दिया।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर 16 वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार को ललितपुर व चंबल डिवीजन के मध्य मैच खेला गया। 40 ओवर के मैच में टॉस जीतकर ललितपुर क्लब ने निर्धारित ओवर में 209 रन का लक्ष्य खड़ा किया, जिसमें प्रद्युम्न चंदेल 49, प्रतीक 48, गौरव 28 व आदित्य मुनी ने 26 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबल की शुरुआत खराब रही। चार विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए। लेकिन चहल एवं योगेश मिश्रा ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन की अहम साझेदारी करके मैच को अपनी ओर मोड़ लिया। 38.4 ओवर में ही चंबल डिवीजन ने यह मैच जीत लिया।

मैच के दौरान मुख्य अतिथि सुधीर श्रीवास्तव बब्बन, अमित लखेरा, देवेंद्र साहू, धर्मेंद्र गोस्वामी, आखों देखा हाल सिद्घार्थ ने सुनाया। अंपायर की भूमिका धीरेंद्र सिंह हनी और शिवकुमार तिवारी नजे निभाई। आभार एसोसिएशन के प्रबंधक व सचिव बृजबिहारी मिश्रा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें