फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला बनाकर बताएंगे वोट का महत्व

Sat, 21 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news lalitpur - फोटो : demo
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मानव शृंखला के माध्यम से मतदान का महत्व बताया जाएगा। इसके साथ ही 25 जनवरी को आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इसके अनुपालन के लिए डीआईओएस ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय इंटर कॉलेज, पीएन इंटर कॉलेज, वर्णी जैन इंटर कॉलेज, एसडीएस इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, ठा. रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज अजीतापुरा, सुधासागर बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय, पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय, नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रूपेश कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर सुबह 10 से 12 बजे तक मानव शृंखला बनाई जाएगी, जिसमें नगर क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ देवगढ़ तिराहा स्टेशन रोड से डीएम के द्वारा किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 से 2 बजे तक डीएम की अध्यक्षता में छात्र-छात्राओं द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज सभागार में मतदाता जागरूकता से संबंधित लोकनृत्य, गीत, नाटक, नुक्कड़ नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसमें सभी अपने विद्यालय की टीम लेकर उपस्थित हों और एक दिन पूर्व अपने विद्यालय से संबंधित कार्यक्रम जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को नोट करा दें।

अभियान में 100-100 छात्र-छात्राओं को लाना अनिवार्य है। वहीं, शाम 5.30 बजे डीएम की अध्यक्षता में वर्णी चौराहा ललितपुर से नगर के सभी महाविद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं द्वारा मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जो वर्णी कॉलेज चौराहा से होता, घंटाघर, सावरकर चौक पर आकर संपन्न होगा। प्रत्येक विद्यालय अपने समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ मशाल जुलूस में प्रतिभाग करेगा और अपने साथ 10-10 मशाल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें