फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश को सर्दी से बचाव के इंतजाम न होने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
भौंरसील गौशाला का निरीक्षण करते सुभाषचंद्र शर्मा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मंगलवार को मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने भौंरसील गोशाला में गोवंश को सर्दी से बचाने के इंतजाम कम पाए जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को फटकार लगाते हुए अलाव जलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण में गोवंश वन्य विहार पर उपलब्ध भूसा, शेड, चारागाह भूमि आदि की जानकारी ली। संचालक ने बताया कि गोवंश के रख-रखाव व प्रबंधन के लिए कर्मचारी कार्यरत हैं। बीमार गोवंश को पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा नियमित रूप से उपचार दिया जाता है। दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। गोशाला 21 एकड़ क्षेत्र में हैं, जिसमें कुएं और सबमर्सिबल के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जाती है। गोशाला के चारों ओर खाई खुदवाई गई है। मौके पर गोवंशों को सर्दी से बचाव हेतु मुकम्मल प्रबंधन में खामियां पाए जाने पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी नोडल अधिकारी अपने- अपने क्षेत्र की गोशालाओं का निरीक्षण कर अलाव जलाने के लिए निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें