फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक चबाने से गाय की मौत

Fri, 19 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत मुहल्ला गांधी नगर में बृहस्पतिवार को एक गाय विस्फोटक पदार्थ चबाने से मर गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना किया। वहीं, गौरक्षा दल इकाई ने पुलिस अधीक्षक से विस्फोटक पदार्थ की जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे मुहल्लेवासियों ने धमाके की आवाज सुनी। आवाज से बाहर निकले मुहल्लेवासियों को सड़क पर एक गाय लहूलुहान दिखाई दी। इसकी सूचना मिलने पर परशुराम सेवा समिति के सुनील पटैरिया ने गौ सेवा एंबुलेंस से गाय को पशु अस्पताल पहुंचाया। गाय का जबड़ा पूरी तरीके से फट गया था। पशु चिकित्सकों ने गाय के जबड़े में टांके लगाए, लेकिन उसकी मौत हो गई।

सूचना पर घटनास्थल पर जिलाधिकारी डा. रुपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक मो इमरान, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, सीओ सदर ओमकार सिंह और कोतवाली प्रभारी एस के वैश्य मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे की जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार मौके पर पहुंचे। गाय का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। बाद में गौरक्षा दल के सदस्यों ने गाय का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें