फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय की मौत पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट पथराव, चार घायल

विज्ञापन
विरोध करती महिलाओं को समझाती पुलिस - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौर्रा में गाय की मौत को लेकर बवाल हो गया। ग्रामीणों व लड़ईयामार जाति के लोगों में मारपीट और पथराव होने से चार लोग घायल हो गए। पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी पथराव किया। एसडीएम और सीओ सिटी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। क्षेत्र में कई थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। गांव के लोगों का आरोप है कि गाय की मौत शराब का लहन पीने से हुई है।
विज्ञापन

थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम धौर्रा में बुधवार को रेलवे क्रॉसिंग के दूसरी ओर एक गाय मरी पड़ी था। अवैध कच्ची शराब के लहन से गाय के मरने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और इसी बात को लेकर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लड़ईयामार जाति के लोगों से ग्रामीणों का विवाद हो गया और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे तथा पथराव हो गया। दोनों तरफ से लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना पर धौर्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, तो लोग और भड़क गए और पथराव करने लगे। जानकारी मिलने पर जाखलौन थाना पुलिस, बानपुर थाना पुलिस एवं पीएसी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। वहीं, बवाल होने की सूचना पर एसडीएम सदर गजल भारद्वाज और सीओ सिटी केशवनाथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के लोगों से बात कर बयान लिए। गांव के विनय तिवारी ने बताया कि वह लोग मौके पर गए थे इसी को लेकर दूसरे लोग भड़क गए। घटना में कुछ ग्रामीणों को भी चोटें आईं, जिनका पुलिस से चिकित्सीय परीक्षण कराया है। इनमें विनय तिवारी पुत्र श्रीराम तिवारी, सियाराम शर्मा पुत्र हरगोविंद शर्मा, योगेश पुत्र दशरथ यादव, आनंद पुत्र पूरन प्रजापति शामिल हैं।
विज्ञापन

गांव के विनय तिवारी की तहरीर पर थाना जाखलौन पुलिस ने निम्मो, पूरन, राजेश, अर्जुन, अजय, विजय, महेश, सविता, प्रकाश, फूलसिंह, हल्के, शिवचरण, घनश्याम, कारा, करन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-------
लड़ईयामार बस्ती के पास कई दिन पुराना गोवंश का शव पड़ा था। ग्रामीणों का विवाद हुआ है। पुलिस पर कोई पथराव नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर दूसरे थानों से पुलिस एवं पीएसी भी तैनात कर दी गई है। स्थिति अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन

- रामसेवक, थानाध्यक्ष जाखलौन।
--------
प्रथम दृष्टया अवैध शराब का मामला सामने आया है। इसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
- गजल भारद्वाज, एसडीएम सदर
---------
गाय पंद्रह-बीस दिन से मरी पड़ी थी। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
- केशवनाथ, सीओ सिटी
---------

हुजूम लगाए ग्राम धौर्रा के लोग- फोटो : LALITPUR

हाथ में पत्थर लेकर जाती युवती- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें