फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन रखने के लिए आए वाकिन कूलर

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग मेें कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। वैक्सीन को रखने के लिए कक्ष बनाया गया है, जिसमें दो वॉक इन कूलर लगाए गए हैं। इससे दवा को न्यूनतम तापमान पर रखा जा सकेगा। शीघ्र ही टीकाकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुटा है। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक कक्ष का निर्माण किया गया है, जिसमें दवा रखने को निर्धारित तापमान की सुविधा के लिए दो छह-छह फिट के वॉक इन कूलर लगाए गए हैं। जिससे दवा को न्यूनतम 2 डिग्री व अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस में रखा जा सकेगा।
कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण चार चरणों में पूरा होगा। शुरूआती दौर में सरकारी, निजी स्वास्थ्य कर्मियों व फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद 50 से अधिक उम्र के व्यक्तियों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। कोविड टीका शुरुआत में ब्लॉक स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया जाएगा। मुख्यालय पर जिला अस्पताल में टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी का कर्मचारियों की सूची पोर्टल पर दर्ज की जा रही है। वैक्सीन को रखने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। कोरोना वैक्सीन के लिए सेंटरों पर न्यूनतम 2 और अधिकतम 8 डिग्री सेल्सियस तापमान रखने की तैयारी अंतिम रुप ले चुकी है। शीघ्र ही टीकाकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोरोना वैक्सीन को रखने के लिए वॉक इन कूलर आ गए हैं। टीकाकरण शुरू करने की तैयारी अंतिम रुप में है। दवा आते ही टीकाकरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- डा. देशराज सिंह
एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें