कैप्सन - सीएचसी का निरीक्षण करते कमिश्नर 5 - कोविड एल टू का निरीक्षण करते कमिश्नर
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। मंगलवार को मंडलायुक्त सुुुुभाष चंद्र शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कोविड एल- टू अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड एल- टू की व्यवस्थाओं के बारे में मरीजों से जानकारी ली। उन्होंने कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को सभी सुविधाएं देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजी व्यक्त की।
मंगलवार की सुबह सबसे पहले मंडलायुक्त ने कोविड एल- टू अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डा. सूरज से भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि 19 मरीज भर्ती है। मंडलायुक्त ने चार मरीजों से खाना, पानी, बिजली, साफ सफाई आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को पूरी सुविधाएं देने के निर्देश दिए।
इसके बाद वह पुराने भवन में चल रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां गदंगी पड़ी दिखाई दी। चिकित्सकों के बैठने के स्थल को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने चिकित्सकों के बैठने के स्थल को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना जांच स्थल, मरीजों के देखने वाले स्थल आदि के बारे में चिकित्साधीक्षक से जानकारी ली। आसपास के सफाई पर्याप्त नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की।
निरीक्षण के समय एडीएम अनिल मिश्र, एसडीएम अनिल कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा. नितिन कंसौरिया आदि मौजूद रहे।