फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड चिकित्सालय की व्यवस्थाएं देखीं

विज्ञापन
कैप्सन - कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। मंगलवार को डीएम योगेश कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक कैप्टन मिर्जा मंजर बेग ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में बनाए गए कोविड एल-1 चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाएं देखीं और सीएमओ से तैयारियों के बारे में पूछा। जनपद में कोरोना से अब तक स्वास्थ्य विभाग के एक संविदा कर्मचारी की मौत हुई है। इसके बाद सब कुछ सामान्य चल रहा है, लेकिन एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मचा है। प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी तैयारियों का जायजा लेना तेज कर दिया। इसी क्रम में जिलाधिकारी और एसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में बनाए गए कोविड एल -1 चिकित्सालय का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं के बारे में सीएमओ डा. प्रताप सिंह सहित अन्य चिकित्सकों से जानकारी ली। बताया गया कि तालबेहट में इसके लिए लेबल- एक का तीस पलंग का चिकित्सालय बनाया गया है। इस मौके पर डॉ. नितिन कंसौरिया, डॉ. सूरज, डॉ. अनुराग बजाज, डॉ. नितिन बजाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें