फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
कैप्सन - कोविड एल टू का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। बुधवार को रात में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में कोविड एलटू सेंटर तथा पुराने भवन में रखी कोविड वैक्सीन का निरीक्षण किया। मौके पर ड्यूटी में लगे समस्त होमगार्ड नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। बाद में मरीजों एवं मौके पर मिले कर्मचारियों से मरीजों को दी जा रही सुविधाओें के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

बुधवार को रात में साढ़े आठ बजे के बाद जिलाधिकारी अचानक बिना किसी सूचना के सीएचसी पहुंच गए। उनके आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद तत्काल उपजिलाधिकारी अनिल कुमार तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों मौके पर पहुंचे।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले आपातकालीन सेवाओं को देखा। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था में रखी कोविड वैक्सीन के रखरखाब का निरीक्षण किया। उन्हें मौके पर ड्यूटी कर रहे तीन होमगार्डों में से मात्र एक गार्ड ही मौके पर मौजूद मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों की जमकर खबर ली। बाद में वह कोविड एलटू सेंटर पहुंचे, जहां उन्हें डॉ शुभम नागर एवं फार्मासिस्ट गौतम मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने वहां भर्ती मरीजों एवं मौजूद कर्मचारियों से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं में यदि किसी प्रकार की लापरवाही की गई तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार, डा शुभम नागर और वरिष्ठ फार्मासिस्ट गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में नहीं है पटल परिवर्तन का नियम
स्वास्थ्य विभाग में बाबुओं के पटल परिवर्तन करने का नियम नहीं है। लंबे समय से एक पटल पर रहने से लिपिकों को कार्य की जानकारी हो जाती है और काम में अड़चन नहीं आती है। यदि पटल परिवर्तन करते हैं तो चार्ज देने में उन्हें एक वर्ष का समय लग जाएगा।
विज्ञापन

- डा. डीके गर्ग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें