फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-अस्पताल में तैनात चिकित्सक अपडाउन नहीं करेंगे

विज्ञापन
hospital - फोटो : hospital
विज्ञापन
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने सर्वे में लापरवाही बरत रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि अस्पताल में तैनात चिकित्सक वहीं रुकें, अपडाउन कतई न करें।
विज्ञापन

बैठक में विगत 24 घंटे में 19 मरीजों के संक्रमित होने की सूचना प्राप्त हुई है, साथ ही 45 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। सैंपलिंग के दौरान छह और मरीज संक्रमित पाए गए हैं। कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाएं ठीक पाई गई हैं। एल-1 अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, अस्पताल में 25 चिकित्सक तैनात हैं। अस्पताल की बोर मशीन में कम पानी आ रहा है। मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भोजन संबंधी कोई शिकायत नहीं है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि मरीजों को दिए जा रहे भोजन की लगातार जांच करते रहें और जो चिकित्सक अस्पताल में तैनात है वे वहीं रुकें, अप-डाउन न करें। अस्पताल में पेयजल की समस्या को जल संस्थान के अधिकारी तत्काल ठीक कराएं।
डोर टू डोर सर्विलांस अभियान की समीक्षा में पाया कि ब्लॉक जखौरा के ग्राम सौरई, ब्लॉक बिरधा के ग्राम सतरवांस, सतौरा एवं सलैया तथा ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम छपरौनी में सर्वे का कार्य नहीं किया जा रहा है, इस पर निर्देश दिए गए कि जो कर्मचारी सर्वे का कार्य नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करें। सफाई एवं सैनिटाइजेशन की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रुप से सफाई कार्य कराया जा रहा है। कॉटेक्ट ट्रेसिंग की समीक्षा के दौरान डॉ. अमित चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि पोर्टल पर 23,908 ट्रेसिंग फीड की जा चुकी है। डॉ. हुसैन खान ने बताया कि एक मरीज जो बिरधा का निवासी है, वह ट्रेस नहीं हो रही है। इस पर निर्देश दिए गए कि उक्त मरीज को हर प्रयास कर ट्रेस किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ. हुसैन खान, डॉ. डीसी दोहरे, डॉ. जेएस बक्शी, डॉ. राजेश भारती, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें