ललितपुर। शुक्रवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कोरोना संक्रमितों के डिस्चार्ज होने और होम आइसोलेशन के मरीजों की फोन के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट परिसर में कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इसमें 24 घंटे के कोविड परिणामों में बताया कि 2325 टेस्ट किए और सात संक्रमित पाए गए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी टीकाकरण केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष शत- प्रतिशत टीकाकरण कराएं। सभी जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी समितियों के साथ ग्रामों का भ्रमण करें और बैठक कर ग्रामवासियों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें। उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी अपने - अपने लेखपालों व सचिवों को रोस्टर के अनुसार ग्राम में भेजें और रोस्टर जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट को उपलब्ध कराएं। उन्होंने डिस्चार्ज व होम आइसोलेशन के मरीजों से फोन के माध्यम से स्वास्थ्य की जानकारी लेने के निर्देश दिए।
बताया कि पुलिस ने तीन से चार जून तक 35 वाहनों के चालान कर 36,500 रुपये वसूल किए जिलाधिकारी ने कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्यता से कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, लवकुश त्रिपाठी, रजनीश राय, डीएफओ डीएन सिंह, सीएमओ डा. डीके गर्ग, डीसी मनरेगा रविंद्रवीर यादव, ईओ निहाल चंद्र, दिलीप कुमार, डा. जेएस बख्शी, डा. राजेश भारती आदि मौजूद रहे।