फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से जूम ऐप मीटिंग में जानी वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में जनपद में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए नीति निर्धारण को जूम ऐप के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद में कोविड परिणामों एवं वैक्सीनेशन के बारे में चर्चा की गई। बैठक में राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग, मनोहर लाल पंथ, विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन (चूना) जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे/एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रभारी लवकुश त्रिपाठी एवं जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम विगत निर्देश दिए गए कि लोकल चिकित्सकों से प्रेरणादायक वीडियो शूट करवाकर जनता को दिखाया जाए, कि वैक्सीन लगवाने में कोई समस्या नहीं है, बल्कि कोरोना के प्रति यह हमारा सुरक्षा कवच है। इसके साथ ही जनपदवासियों से अपील की गई कि सभी जनपदवासी एवं पत्रकार बंधु इस टीकाकरण अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें एवं टीकाकरण हेतु अपने आसपास के लोगों को प्रोत्साहित कर संबंधित केंद्रों पर टीकाकरण हेतु भेजें। सभी के सहयोग से जनपद में कोरोना महामारी का प्रभाव काफी कम हुआ है। आक्सीजन प्लांट की समीक्षा में बताया गया कि प्लांट की स्थापना के लिए सिविल वर्क एवं सेंट्रलाइज पाइपलाइन का कार्य प्रगति पर है, साथ ही जेम पोर्टल के माध्यम से जनरेटर की खरीद भी की जा रही है। 20 जुलाई तक तालबेहट में आक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएगा। यह भी बताया कि जिला अस्पताल में पीएम केयर्स फंड से आक्सीजन प्लांट लगाया जाना है। वहीं जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में बजाज पावर प्लांट में स्थापित आक्सीजन प्लांट संचालित हो जाएगा। विधायक सदर ने कहा कि वैक्सीनेशन की प्रगति और अधिक बढ़ाई जाए। राज्यमंत्री ने मनोहर लाल पंथ ने महरौनी क्षेत्र में स्थापित होने वाले आक्सीजन प्लांट के कार्य को तेजी लाने के निर्देश दिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वैक्सीन लगवाने लोगों को यह भरोसा दिलाया जाए कि वैक्सीन के माध्यम से कोरोना से आपका बचाव होगा, साथ ही उन सभी लोगों से चिकित्सकों के माध्यम से हालचाल लिया जाए। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि अन्य देशों की अपेक्षा भारत में वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है। यह आम जनता के लिए सरकार का एक साहसिक निर्णय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें