फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड उपचार में बढ़े हाथ, एप तैयार कर दी जा रही कोविड अस्पतालों व सुविधाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड संक्रमण से प्रभावित मरीजों की मदद को बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं। बहुत से लोगों द्वारा ऐसे ग्रुप और सोशल मीडिया पेज बनाए गए हैं, जहां जानकारियों का अंबार लगा हुआ है। इससे लोगों को लाभ भी हो रहा है। दो दोस्त प्रखर और गौतम ने मिलकर मुहिम छेड़ी है। इन्होंने एप तैयार किया है, जिस पर बेड (वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और नॉन ऑक्सीजन), ऑक्सीजन उपलब्धता के साथ जांच केंद्रों की जानकारी अंकित की है। इस एप का नाम झांसी रिसोर्सिस https://jhansiresources.glideapp.io है, इसे फोन या कंप्यूटर पर आसानी से चला सकते हैं। यह एप न सिर्फ झांसी वालों के लिए ही है, बल्कि झांसी के आसपास उन सभी जिलों के लिए मददगार साबित हो रहा है, जो झांसी में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रखर ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही उन्होंने यह एप बनाया है, इसके लिए उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित अस्पतालों की सूची तैयार की है और अब उनसे नियमित रूप से बेड की उपलब्धता का फॉलोअप कर रहे हैं और उसे एप पर दर्ज कर देते हैं। शुरुआत में वह और गौतम ही थे, लेकिन इतने कम समय के अंतराल में लगभग 20-25 लोग उनकी इस मुहिम से जुड़कर लोगों की मदद कर रहे हैं ।
गौतम ने बताया कि इस एप में न सिर्फ अस्पतालों का नाम, बल्कि वहां कितने बेड उपलब्ध हैं, उसकी जानकारी अस्पतालों के टेलीफोन नंबर से साथ दर्ज की जाती है। झांसी में चार ऑक्सीजन विक्रेता हैं, उनकी जानकारी इस एप पर उपलब्ध है। जांच के संबंध के पैथोलॉजी के नाम के साथ वहां कौन कौन सी जांच होती है और वह कितने दिन में रिपोर्ट मिलती है, यह जानकारी मौजूद है। यह जानकारी सीफॉर की डिवीजनल कोऑर्डीनेटर सोनम राठौर ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें