फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अलर्ट : तालबेहट और महरौनी ऑक्सीजन प्लांट को चालू करने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- महरौनी के प्लांट में खराब पुर्जे बदले जाएंगे, तालबेहट में थ्री फेस लाइन व स्टेबलाइजर की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमण से निपटने को वापस होंगे समायोजित कर्मी, जांच के लिए एंटीजन किट का किया आर्डर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सीएचसी महरौनी में ऑक्सीजन प्लांट के खराब उपकरण बदले जाएंगे और तालबेहट में स्टेबलाइजर लगवाने के साथ ही थ्री फेस लाइन के लिए सीएमओ ने अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। कोविड काल में नियुक्त किए गए कर्मचारियों का समायोजन रद्द कर उन्हें मूल तैनाती स्थल पर लगाया जा रहा है। दवाइयां व पीपीई किट समेत अन्य सामग्री उपलब्ध हैं लेकिन जांच के लिए एंटीजन किट नहीं है, जिसका आर्डर कर दिया है।
जिले में कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन आने के बाद महकमा अलर्ट हो गया है। संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेडिकल कॉलेज समेत तीन अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट में मेडिकल कॉलेज का प्लांट संचालित हो रहा है लेकिन सीएचसी तालबेहट व महरौनी स्थित ऑक्सीजन प्लांट खराब पड़े हुए हैं। सीएमओ ने तालबेहट में लो वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए स्टेबलाइजर खरीदने व तीन फेस की लाइन डालने के लिए अधीक्षण अभियंता को पत्राचार किया है। वहीं, महरौनी प्लांट के खराब उपकरण बदलवाकर चालू कराने के लिए शासन को पत्राचार किया गया है। इधर, बीते कोरोना काल में नियुक्त किए गए कर्मचारियों का समायोजन कर दिया था, जिसे बढ़ते संक्रमण को देखते हुए समायोजन रद्द किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों को कोविड काल में नियुक्त मूल कार्य स्थल पर तैनात किया जाएगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। स्टोर में उपलब्ध पीपीई किट, मास्क, सैनेटाइजर समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी गई हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कोविड कर्मियों को मूल स्थान पर नियुक्त किया जा रहा है। दवाइयां व अन्य उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

-
जल्द शुरू होगी कोराेना जांच
जिले में जल्द ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की सुविधा शुरू होगी। विभाग ने एंटीजन किट की डिमांड भेज दी है, जो जल्द ही उपलब्ध हो जाएंगी। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित तिवारी ने बताया कि संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। जांच के लिए एंटीजन किट आने पर शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

-

इन कोविड कर्मियों का होगा समायोजन रद्द
-
पदनाम - संख्या
-
लैब टेक्नीशियन - 11
डाटा एंट्री ऑपरेटर - 12
स्टाफ नर्स - 04
ओटी - 02
वार्डबॉय - 02
अन्य - 08
-

संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां चल रही हैं। कोविड कर्मियों का समायोजन रद्द किया जा रहा है। मूल तैनाती स्थल पर लगाया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट भी जल्द क्रियाशील होंगे।-
- डॉ. अमित तिवारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें