फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 के कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं, पूरी सजगता से करें कार्य

विज्ञापन
covid 19 - फोटो : covid 19
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 कोर कमेटी की बैठक मंगलवार की देर शाम को जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें कोविड-19 को लेकर समीक्षा की गई और अधिकारियों को कोविड-19 के प्रति पूरी सजगता के साथ काम करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा है कि लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि बीते चौबीस घंटे में कुल 1751 सैंपल में से 40 संक्रमित और डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 36 (अब तक डिस्चार्ज 1208) है। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों द्वारा किए जा रहे सर्वे की समीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर अवगत कराएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायतों द्वारा विद्युत बिलों के भुगतान की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि कलक्ट्रेट, विकास भवन सहित अन्य सरकारी कार्यालयों का नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराते रहें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर, अधिशासी अभियंता विद्युत, डॉ. अमित चतुर्वेदी, डॉ. हुसैन खान, डॉ. डीसी दोहरे, डॉ. जेएस बक्शी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें