फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिला को ब्लैकमेल कर चचेरे देवर ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नहाते समय महिला की अश्लील फोटो खींचकर चचेरे देवर ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पुत्री के जन्म देने के बाद शादी करने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर अंतर्गत एक मोहल्ला की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि फरवरी 2024 में जब वह अपनी ससुराल में नहा रही थी, तभी उसके चचेरे देवर ने उसकी फोटो खींच ली थी। उक्त फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर अवैध संबंध बनाता रहा। मना करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसकी शिकायत उसने आरोपी की मां और परिजनों से की, तब उन्होंने उसे उल्टे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया तो वह गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को जन्म दिया जोकि अब छह माह की है।
पुत्री के जन्म के बाद आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो को कई लोगों को दिखाकर बदनाम किया। उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी और जबरन तलाक करवा दिया। आठ मई की शाम को वह घर पर जब अकेली थी, तब आरोपी आया और कहने लगा कि वह उसके साथ बिना शादी के ही रहे। ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें