फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रुपये मांगने पर चचेरे भाई और परिजनों ने युवक संग की मारपीट, घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज झांसी में तोड़ा दम, थाना पाली के ग्राम डुंगरिया में 10 जून की रात को हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्रैक्टर से की गई जमीन की जुताई के रुपये मांगने को लेकर चचेरे भाई और उसके परिजनों ने युवक की मारपीट कर दी थी। जिसकी बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चचेरे भाई सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
थाना पाली के ग्राम डुंगरिया निवासी रामेश्वरी देवी ने बताया कि उसका पुत्र नेकपाल (24) ट्रैक्टर को किराए पर चलाकर जुताई करता था। लेखपाल ने अपने चचेरे भाई की जमीन की जुताई का कार्य किया था। जिसका करीब 30 हजार रुपये उधार था। बुधवार को नेकपाल ने अपने चचेरे भाई से उधारी का रुपये मांगा तो उसने गाली-गलौज की थी। 10 जून की रात को आरोपी चचेरा भाई अपने परिजनों संग हाथों में लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी लेकर आए थे और नेकपाल के साथ मारपीट कर दी थी। जिससे नेकपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना पाली पुलिस ने बिरधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर चिकित्सकीय परीक्षण और इलाज करवाया था। यहां चिकित्सकों ने नेकपाल की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। यहां बृहस्पतिवार को घायल नेकपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक दो भाई-दो बहन में बड़ा था। प्रभारी थानाध्यक्ष पाली मनीष शुक्ला के मुताबिक जमीन की जुताई को लेेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। जिसमें हुई मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए थे। सभी का चिकित्सकीय परीक्षण बिरधा में कराया गया था और नेकपाल के पिता जगत सिंह की तहरीर पर गब्बर, झलकन, निराशा, रोशन के मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में सुनील भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी पाली ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
मृतक के परिजनों ने एसपी को दिया शिकायती पत्र
बृहस्पतिवार की शाम को मृतक नेकपाल के परिजन सहित करीब दो दर्जन लोग एसपी आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने एक शिकायती पत्र दिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने सहित कार्रवाई की मांग की।
-
दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज कराया गया मारपीट का मुकदमा
इस घटना को लेकर थाना पाली पुलिस ने दूसरे पक्ष की निराशा निवासी मोहल्ला नेहरू नगर की तहरीर पर मानसिंह निवासी ग्राम डुंगरिया और उसके तीन साथियों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट व धमकाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

-
पुलिस निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार
मृतक नेकपाल का शव बृहस्पतिवार की शाम को झांसी से उसके गांव डुंगरिया पहुंचा। यहां हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर शव को पाली थाने के पास रख दिया और प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग करने लगे। प्रदर्शन की सूचना पर सीओ पाली सुनील भारद्वाज भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए और शव लेकर चले गए। यहां पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें