फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमों का शीघ्र निस्तारण पहली प्राथमिकता: डा. सुनील कुमार

विज्ञापन
डा. सुनील कुमार सिंह सिविल जज (सीनियर डिवीजन) - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में लंबित मुकदमों का शीघ्र निस्तारण मेरी पहली प्राथमिकता होगी। तहसीलों में भी लोक अदालत के माध्यम से शिविर लगाकर मामलों का निस्तारण किया जाएगा। यह बात नवागत सिविल जज (सीनियर डिवीजन) डा. सुनील कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। अयोध्या से स्थानांतरित होकर यहां उन्होंने बीते आठ जनवरी को कार्यभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन

डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उनकी पहली नियुक्ति सिविल जज (जूनियर डिवीजन ) के पद पर दिसंबर 2009 में जौनपुर में हुई थी। वर्ष 2013 से 2015 तक फरेंदा (महराजगंज), 2015 से 2018 तक उन्नाव में रहे। यहां से उन्हें सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पद पर प्रोन्नति मिली। 2018 से सात जनवरी 2021 तक अयोध्या में रहे। श्री सिंह ने बताया कि वे जिलाधिकारी से मिलकर तहसील स्तरीय शिविर लगाकर लंबित मुकदमों की निस्तारण की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें