फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपलिंग टूटने से रेल ट्रैक पर दौड़ी आधी मालगाड़ी, बाद में वापस लाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार को सुबह धौर्रा रेलवे स्टेशन के पास झांसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी की कपलिंग खुल गई, जिससे इंजन समेत आधी मालगाड़ी आगे निकल गई, बाकी मालगाड़ी के डिब्बे पीछे रह गए। बाद में मालगाड़ी को पीछे लाकर कपलिंग जोड़कर आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब पौने दस बजे बीना से झांसी की ओर जा रही एक मालगाड़ी धौर्रा रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां कुछ देर रुकने के बाद मालगाड़ी आगे बढ़ी, तो कपलिंग अचानक खुल गई और इंजन समेत आधी मालगाड़ी आगे निकल गई। आधी मालगाड़ी के डिब्बे स्टेशन पर ही खड़े रह गए। यह देख स्टेशन प्रशासन ने वाकीटाकी से मालगाड़ी के ड्राइवर को सूचित किया। चालक ने मालगाड़ी को रोककर वापस किया और कपलिंग को जोड़ा गया, इसके बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कपलिंग खुलने के बाद उसे जोड़ने में लगभग आधा घंटे का समय लग गया। इस दौरान इसके पीछे आने वाली डाउन रूट की छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आधा घंटा लेट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें