फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व खांसी की दवा लेने आएं तो फार्मासिस्ट करें फोन

विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : ???????
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना लक्षण वाले सभी मरीजों को सरकारी अस्पताल तक लाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक और हेल्पलाइन नंबर (1800-180-5146) जारी किया है। यह हेल्पलाइन सिर्फ प्राइवेट मेडिकल स्टोर चला रहे फार्मासिस्ट, आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी के लिए होगी। यदि बुखार या खांसी की दवा लेने के लिए कोई मरीज मेडिकल स्टोर पर आता है, तो इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर पर देनी होगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा है कि कोरोना पर अंकुश तभी लगाया जा सकता है, जब इसके लक्षण वाले किसी भी व्यक्ति को फौरन अस्पताल लाया जाए, टेस्ट हो और अगर पॉजिटिव है तो तुरंत उसका इलाज शुरू हो। कई लोग बुखार व खांसी की दवा मेडिकल स्टोर से लेते हैं। मेडिकल स्टोर के फार्मासिस्ट को ऐसे किसी भी व्यक्ति की डिटेल इस हेल्पलाइन नंबर पर बतानी होगी। ताकि, उस व्यक्ति को फॉलोअप कर सकें और अगर वह कोरोना के लक्षण की गिरफ्त में आता है, तो उसका इलाज कराएं।
यह हेल्पलाइन आम जनता के लिए नहीं है। इस पर प्राइवेट फार्मासिस्ट के अलावा आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी काल कर सकेंगी। आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी भी अपने संपर्क में आए किसी भी बुखार या खांसी के लक्षण वाले व्यक्ति के बारे में हेल्पलाइन पर सूचित कर सकेंगी। आम जनता के लिए पहले से हेल्पलाइन नंबर (1800-180-5145) चल रहा है, जिस पर वह अपनी समस्या बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें