फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सभासद बोले, नही दी जाती बैठक की जानकारी, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। शनिवार को नगर पंचायत तालबेहट के कुछ सभासदों ने बैठक की सूचना उपलब्ध न कराने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में सभासदों ने अवगत कराया कि नगर पंचायत के गठन के बाद केवल पहली बैठक 10 जून 2023 को हुई थी। इसके बाद अब तक कोई बैठक आयोजित नहीं की गई और न ही हम लोगों को बैठक का कोई एजेंडा भेजा गया, जबकि प्रतिमाह बोर्ड की बैठक होनी चाहिए। नगर के अंदर विभिन्न कार्य बैठक में बिना प्रस्ताव पास कराए हो रहे हैं। अध्यक्ष से बात की तो वह टाल-मटोल करते हैं। कहते हैं कि बैठक का एजेंडा किसी भी सदस्य के घर नहीं भेजेंगे। सभासदों ने बैठक की सूचना व एजेंडा रजिस्टर्ड डाक द्वारा भिजवाने की मांग की। ज्ञापन पर सभासद पिंकी, तारा खटीक, सीमा परिया, अवधेश पारिया, मनीष झा आदि के हस्ताक्षर थे। वहीं अध्यक्ष नगर पंचायत पुनीत सिंह परिहार ने कहा कि सभासदों के आरोप बुनियाद हैं। सभी को बैठक की सूचना दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें