फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पूर्व विधायक के पुत्र को लाखों का चूना लगाने वाले 10 आरोपियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पूर्व विधायक के पुत्र को फर्जी रजिस्ट्री कर लाखों का चूना लगाने के मामले में पुलिस ने सात नामजद सहित दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन में सदनशाह क्षेत्र निवासी पूर्व विधायक के पुत्र जितेंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जनवरी को अनिकेत निवासी मोहल्ला नेहरू नगर उसके पास मेहताब को आधार कार्ड सहित लेकर आया था। बताया था कि मेहताब की पत्नी किडनी की बीमारी से ग्रस्त है। इलाज के लिए रुपयों की आवश्यकता है। मेहताब ग्राम बरौदा बिजलौन स्थित अपनी जमीन को बेचना चाहता है। अनिकेत व मेहताब के साथ श्रीराम उर्फ मम्मा भी था। इसके बाद वह ग्राम बरौदा बिजलौन जमीन देखने गया। बयाने के रूप में दो लाख रुपये आरोपियों को दिए थे। मेहताब से आठ जनवरी को उसने अपनी पत्नी रजनी, छोटी बहू संगीता के नाम 2.23 हेक्टेयर जमीन का बैनामा कराया था और 10 लाख रुपये के तीन चेक मेहताब के नाम से दिए। विक्रेता पक्ष ने रतीराम निवासी ग्राम पिपरिया वंशा को गवाह बनाया था, जिसे अनिकेत ने भेजा था।
विज्ञापन

जमीन खरीदने के 15 दिन बाद जब वह ग्राम बरौदा बिजलौन गया तो जानकारी हुई कि उक्त जमीन मेहताब पुत्र सुखसिंह नामक व्यक्ति की है और उसने उक्त जमीन को नहीं बेचा है। आरोपियों ने मेहताब, जिसका नाम व पिता का नाम मिलता-जुलता है, के साथ मिलकर उसके रुपये हड़पे। बैंक जाकर पता किया तो आरोपी छह लाख रुपये निकाल चुका था। उसने आरोपियों की खोजबीन की। पता चला कि मेहताब नामक व्यक्ति जालसाज है और उसका असली नाम विशाल मिस्त्री है, जो केंद्रीय विद्यालय के पीछे रहता है। पता चला कि आरोपियों ने सुपर मार्केट स्थित बालाजी कंप्यूटर दुकान से फर्जी आधार कार्ड बनवाया है। पुलिस ने अनिकेत निवासी नेहरू नगर, श्रीराम उर्फ मम्मा, रतीराम निवासी पिपरिया वंशा, चंदा, विशाल मिस्त्री निवासी केंद्रीय विद्यालय के पीछे, बालाजी कंप्यूटर के मालिक विनोद कुमार व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है और पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों द्वारा लोगों को ठगी का शिकार करने की और भी परतें खुल रही हैं।
विज्ञापन


दुकान पर एक महिला को बैठाकर दिखा दिए थे बीमारी के फर्जी कागजात
पूर्व विधायक के पुत्र को ठगने वाले आरोपियों ने पूरी प्लानिंग के साथ धोखाधड़ी की घटना की थी। उन्होंने जितेंद्र विक्रम सिंह से कही बात को सही ठहराने के लिए एक महिला को पेश किया था, जिसे बीमार बताया था और पॉलीथिन में डाक्टर के पर्चे, एक्सरे सहित अन्य कागज भी रखे थे। जिन्हें देखने के बाद जितेंद्र विक्रम को विश्वास हो गया था कि महिला किडनी की बीमारी से ग्रस्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें