फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: नपा पार्षद के साथ मारपीट और हमले पर बिफरा ब्राह्मण महामंडल, सड़क पर उतरकर जताया विरोध

Fri, 11 Jul 2025 01:13 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

शुक्रवार की सुबह ब्राह्मण महामंडल के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर पालिका ईओ को बर्खास्त करने और दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन
Lalitpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद के गांधीनगर प्रथम वार्ड-15 के पार्षद मनमोहन चौबे के साथ 9 जुलाई को नगर पालिका कार्यालय में मारपीट कर हमला किया गया था। जिसमें पार्षद घायल हो गया था और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पार्षद के साथ हुई मारपीट और हमला को लेकर ब्राह्मण महामंडल में आक्रोश फैल गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह ब्राह्मण महामंडल के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने नगर पालिका ईओ को बर्खास्त करने और दोषियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे। प्रदर्शन की सूचना पर अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्त मौके पर पहुंचे और शिकायत को सुना। ब्राह्मण महामंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम को दिया। जिसमें उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें