फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाने से कोरियर एजेंट की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा, देहरे मंदिर के पास निवासी वीरेंद्र सिंह निरंजन (33) पुत्र भैय्यन निरंजन कोरियर एजेंट का काम करता था और कोरियर के काम से रोज तालबेहट जाता था। रात्रि में घर लौटता था। शुक्रवार की रात को भी वह काम निपटाकर रात में घर लौटा और खाना खाने के बाद सोने चला गया। उसकी पत्नी व एक बेटा भी कमरे में सो रहे थे।
देर रात में वीरेंद्र निरंजन ने घर के आंगन में छत के जाल पर रस्सी को बांधकर गले में फंदा बनाकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह छह बजे जब उसकी पत्नी जागी तो पति को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। वह घबरा गई और उसने कैंची से रस्सी काटकर पति को किसी प्रकार उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर गई। युवक द्वारा फांसी किन परिस्थितियों में फांसी लगाई गई, परिजन इस बारे में अनभिज्ञ हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मृतक के भांजे ग्राम मसौराखुर्द निवासी सोनू ने बताया कि मृतक का एक पुत्र है और वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था, जबकि दो और भाई पैतृक ग्राम देवरी में रहते हैं। फांसी के कारणों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें