फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक की मां और पत्नी का डीएनए जांचा जाएगा

Wed, 25 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र में 15 सितंबर को ग्राम पनारी में मिले शव की पहचान हो गई है। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्राम पनारी में मिले शव की हालत अत्यंत खराब होने के कारण उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पायी थी। बाद में ग्राम जिजवायन के एक सेन परिवार ने शव को पहचान कर उसे जगन लाल का बताया था। शव की पुख्ता पहचान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ जगन लाल के बेटे का सैंपल डीएनए मिलान के लिए भेजा गया था, लेकिन लखनऊ से पुत्र का सैंपल नामंजूर कर दिया गया। साथ ही वहां से निर्देश आया कि मृतक के पिता, मां व पत्नी का सैंपल भेजा जाए। कोतवाली पुलिस ने अब जगनलाल की मां व पत्नी का सैंपल बृहस्पतिवार को लेकर भेजा जाएगा। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की तहरीर पर ग्राम जिजयावन निवासी राजा भइया यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें