फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य दिवस पर कोरोना वारियर्स को वितरित किए प्रशस्ति पत्र

विज्ञापन
कोरोना वॉरियर्स को प्रशस्ति पत्र दिए गए। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। इंडियन पब्लिक इंपलाइज फेडरेशन (इप्सेफ) के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जनपद शाखा ने जिला महिला चिकित्सालय में आयोजित डॉक्टर दिवस पर सभी को शपथ दिलाई गई। इस दौरान कोरोना योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र बांटे गए।
विज्ञापन

कोविड-19 में कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, फार्मेसिस्ट, नर्सेज, सफाई कर्मचारी एवं क्वारंटीन सेंटर पर कोरोना वॉरियर्स के रूप में सेवाएं दे रहे शिक्षकों व सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी बांटे। उपस्थित डॉक्टर, कर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने शासन द्वारा फ्रीज किए डीए एवं काटे गए भत्तों को शीघ्र लगाने की मांग की।
इस अवसर पर राजकीय शैक्षिक संघ के प्रांतीय महामंत्री एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, मंत्री सीपी सिंह, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन रिछारिया, मंत्री जीएल गौतम, उमाशंकर, श्रीराम साहू, रामसिंह राजपूत, रूपेश साहू, अनिरुद्ध सिंह, राहुल राजपूत आदि स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें