फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी दुकानों पर भी छाया कोरोना का संकट, बिक्री पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
शहर की एक मार्ट पर पसरा सन्नाटा - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वाइरस का असर शहर के मार्ट और बड़ी-बड़ी दुकानों पर भी पड़ रहा है। लोग कोरोना के डर से भीड़भाड़ वाली दुकानों से बचकर छोटी दुकानों से सामान खरीद ले रहे हैं। इसका सीधा असर बड़ी दुकानों की बिक्री पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में जो बड़े बाजार या बड़ी दुकानें हैं, कोरोना वायरस के डर से उनमें जाने से लोग कतरा रहे हैं। क्योंकि, दुकानों में भीड़भाड़ ज्यादा होती है। बड़े-बड़े मार्ट पर मंदी छाई हुई है। लोगों का कहना है कि कोरोना के बचने के लिए हम भीड़ में नहीं जा रहे हैं, जो सामान खरीदना होता है वह पास की दुकानों से खरीद ले रहे हैं। बड़े दुकानदारों का कहना है कि जब से देश में कोरोना ने दस्तक दी है, तब से इसका असर बिक्री पर पड़ रहा है। मार्ट या बड़ी दुकानों के संचालक लाखों रुपये दुकान के किराये के साथ- साथ कर्मचारियों के वेतन पर खर्च कर रहे हैं, लेकिन कोरोना के असर से उनका खर्चा निकालना मुश्किल हो गया है।
कोरोना वायरस से जहां पूरे विश्व में दहशत फैली हुई है, वहीं इसका सीधा असर हमारी दुकानदारी पर पड़ रहा है। हम लोग हर महीने लाखों रुपये दुकानों के किराये और कर्मचारियों की वेतन पर खर्च करते हैं, इस महीने कोरोना के कारण दुकानदारी कम हो गई है।
विज्ञापन

- रामकृपाल सिंह, स्टोर मैनेजर इन्फीमार्ट
कोरोना वायरस केे डर से लोग घरों से कम निकल रहे हैं। दुकानों पर भी ग्राहक कम आ रहे हैं। पहले से पचास फीसदी दुकानदारी कम हो गई है। मार्ट में जितना खर्च है, उस हिसाब से कम बिक्री हो रही है।
- योगेश सिंह, स्टोर मैनेजर विशाल मेगा मार्ट
इस समय कोरोना वायरस को लेकर सरकार और प्रत्येक आम नागरिक गंभीर है। ऐसे में कोई किसी प्रकार की रिस्क लेना नहीं चाहता। हम लोग इस समय कोरोना से बचने के लिए सावधानियां बरत रहे हैं।
- मकबूल अली हाशमी
इस समय कोरोना से बचने के लिए सभी जागरुक हैं और इससे बचाव के लिए कटिबद्व हैं। हम लोग ज्यादातर प्रयास ये करते हैं कि भीड़ में न जाना पड़े, इसलिए छोटी दुकानों से सामान खरीद लेते हैं। इससे कोरोना वायरस का ज्यादा डर नहीं रहता है।
विज्ञापन

- राहुल पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें