ललितपुर। अब कोरोना से बचाव में कारगर कोविड वैक्सीन में लोगों की रुचि लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को टीकाकरण शिविर में 18 से 44 वर्ष के 4406 युवाओं ने टीका लगवाया। वहीं 44 से अधिक उम्र के 2461 लोगों ने टीकाकरण कराया।
कोविड वैक्सीनेशन को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियान से लाभार्थी लगातार बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन पांच सौ से अधिक लाभार्थी बढ़ रहे हैं। जहां युवा वैक्सीनेशन को ऑनलाइन पंजीयन करा रहे हैं। वहीं वृद्धजन स्पॉट पर ही पंजीयन कराकर वैक्सीनेशन करा रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक के 239 लागों ने पहला टीका लगवाया। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 70, शहर के जगदीश मार्केट में 74, बस स्टैंड पर 74, सूचना कार्यालय में 118, लक्ष्मीपुरा में 46, गोविंद नगर में 131, नेहरूनगर में 79, रावर इंटर कॉलेज में 152, रैन बसेरा में 181 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी बिरधा में 394, जखौरा 792, सीएचसी मड़ावरा में 230, महरौनी में 950, बार में 367, तालबेहट 509 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं नोडल अधिकारी कोविड टीकाकरण डॉ. हुसैन खान ने बताया कि 44 वर्ष से अधिक उम्र के 2461 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।