फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो महिलाओं की मौत, 72 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को की गई जांचों में 72 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जो एक महीने में एक दिन में मिलने वाले मरीजों की सबसे कम संख्या है। 191 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार को कोरोना से संक्रमित दो वृद्ध महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने 1475 लोगों की कोविड जांचें कराईं, जिनमें 72 कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई। इनमें आरटीपीसीआर जांच में 38, ट्रूनेट जांच में दो और एंटीजन टेस्ट में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें शहर में 21 संक्रमित मिले हैं। जबकि, तालबेहट में 13, बार क्षेत्र में 3, बिरधा क्षेत्र के बालाबेहट में 16, बिरधा में दो और पाली में एक, महरौनी में 2, जखौरा क्षेत्र में 5 एवं मड़ावरा में 2 मरीज कोरोना संकमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना का उपचार करा रहे 191 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इनमें एल-2 अस्पताल तालबेहट से 8 एवं होमआइसोलेशन पूर्ण कर ठीक होने वाले 183 मरीज शामिल है। अब जनपद में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या घटकर 1795 हो गई है।
इसके अलावा दो महिलाओं की तालबेहट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिनमें तालबेहट के ग्राम थानागांव निवासी 65 वर्षीय एवं जखौरा के ग्राम अंधियारी निवासी 65 वर्षीय महिला की कोरोना का उपचार कराने के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

----------
जिले में विभिन्न केंद्रों पर 1475 लोगों की कोरोना जांच कराई गई और 24 घंटे में बुधवार को 72 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 191 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना बीमारी से दो महिला मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

- डा.डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें