फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर निकले 198 नए कोरोना संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सोमवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता दिखा। सोमवार को हुई 1550 जांचों के क्रम में चौबीस घंटे में कुल 198 नए कोरोना संक्रमित पाए गए। जबकि एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। राहत की खबर यह रही कि सोमवार को जिले में 283 मरीज ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज भी किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में सोमवार को 1550 कोविड जांचें की गईं, जिसमें कुल 198 लोगों की जांच पॉजिटिव पाई गई। इनमें आरटीपीसीआर से 51, ट्रूनेट जांच में चार और एंटीजन जांच में कुल 143 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि, झांसी मेडिकल कॉलेज से चार लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें अकेले ललितपुर शहर में ही 87 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, तालबेहट में 33, बार में 10, महरौनी में 24, मड़ावरा में एक और जखौरा में आठ तथा जिले के अन्य भागों में 35 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। उधर, सोमवार को कुल 283 कोरोना मरीजों को उपचार पूरा करके ठीक होने पर डिस्चार्ज कर घर भेजा गया। इनमें एल-2 अस्पताल तालबेहट से 33 मरीज, होम आइसोलेशन वाले 229 एवं 21 अन्य स्थानों से डिस्चार्ज किए गए हैं। जिले में अब तक कुल 5,181 कोरोना मरीजों ने कोरोना को मात देकर कोरोना से जंग जीती है। वहीं साठ वर्ष से अधिक आयु के दस और सत्तर वर्ष से अधिक आयु के दो लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि दस वर्ष से कम आयु के छह मासूम, जिनमें एक तीन वर्ष व एक चार वर्ष के मासूम बालक भी शामिल हैं। वहीं, सोमवार को आई कोविड सूची में नाराहट निवासी गोविंद दास (55) पुत्र मूलचंद की कोरोना की वजह से उपचार के दौरान एल-2 अस्पताल तालबेहट में मौत हो गई।
-----
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1550 लोगों की कोरोना की जांच कराई थी, जिनमें 198 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। तालबेहट के एल-2 अस्पताल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। हालांकि, सोमवार को अब तक की सबसे अधिक संख्या में 283 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं, जिन्हें डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें