ललितपुर। कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए ललितपुर सेवा ग्रुप के अध्यक्ष अंकुर जैन शानू बाबा व उनके साथियों ने मिलकर दो सेवा वाहन संचालित किए हैं। इनका लाभ ललितपुर और आसपास के जिलों के कोरोना पीड़ित उठा रहे हैं। वाहन का उपयोग मरीजों को झांसी, ग्वालियर, सागर, भोपाल और इंदौर ले जाने में किया जा रहा है।
ग्रुप ने बुधवार से होम क्वारंटीन के जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट भी नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। 10 चिकित्सकों की टीम बनाकर टेली ओपीडी सेवा के माध्यम से अब तक 300 से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। ललितपुर सेवा ग्रुप ने पिछले वर्ष भी कोरोना के समय में लोगों को भोजन, बच्चों के लिए दूध के पैकेट, बिस्कुट पैकेट, कपड़े, ग्लूकोज, दवाइयों के पैकेट उपलब्ध कराए थे। अंकित जैन, अभिषेक जैन, पवन साहू, अभिषेक नामदेव, गौरव सोनी, सुनील सोनी, राजीव सोमैया, विनय सोमैया के सहयोग से ग्रुप का संचालन किया जा रहा है।