फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में ही हो सकेगी कोरोना की जांच, नहीं करना होगा इंतजार

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में कन्फर्मेटली किट मिलने से ट्रूनॉट मशीन की उपयोगिता बढ़ गई है। किट की उपलब्धता से अब जिले में ही कोरोना जांच की सुविधा मिल गई है। अब रिपोर्ट के लिए अधिक दिनों तक इंतजार नहीं करना होगा। बीते तीन दिनों में इस किट से दो मरीजों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगाता बढ़ रही है। इस स्थिति से लोग सहमे हुए हैं। शुरुआत में मरीजों की संख्या कम रही, लेकिन अब जांच की संख्या बढ़ते ही मरीजों की संख्या ने भी लगातार रफ्तार पकड़ ली है। इससे लोगों को और अधिक सर्तकता बरतनी पड़ रही है। इस महामारी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है।
उधर, कोरोना संक्रमित मरीजों को चिह्नित कर उपचार देने के लिए शासन ने बीते माह में जिला अस्पतालों को ट्रूनॉट मशीन उपलब्ध कराई है। मशीन को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। शुरुआात में मशीन की उपयोगिता पर सवाल उठ रहे थे, यह कोरोना जांच में कारगर साबित नहीं हो रही है। मशीन में केवल कोरोना निगेटिव व्यक्ति की ही रिपोर्ट आ रही थी, इसके अलावा पॉजीटिव होने की स्थिति में जांच की पुष्टि के लिए मरीज का दूसरा सैंपल लेकर झांसी जांच के लिए भेजना पड़ रहा था। जहां से कई दिनों बाद मरीज में कोरोना संक्रमण होने या न होने की पुष्टि हो रही थी। ऐसे में ट्रूनॉट मशीन कोरोना जांच में अनउपयोगी साबित हो रही थी।
विज्ञापन

लेकिन बीते सप्ताह शासन ने कन्फर्मेटली किट उपलब्ध करा दी है। इससे संक्रमण के जांच की सुविधा जिले में ही हो गई है। इस किट से जांच के बाद मरीज में कोरोना संक्रमण निगेटिव/ पॉजीटिव दोनों ही होने की पुष्टि हो रही है। इसमें जांच के बाद मरीज का सैंपल अन्य स्थान पर जांच के लिए भेजने की आवश्यकता नहीं होती है। अब तक इस मशीन से दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। पहला मरीज शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सरदारपुरा निवासी व्यक्ति में की गई। इसके बाद दूसरा मरीज महरौनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम देवरान कलां में मिला है। इन दोनों मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेेज झांसी भेजा गया है।
इस तरह जांच में होती पुष्टि
शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ट्रूनॉट मशीन में संदिग्ध के सैंपल की प्रथम जांच टैस्ट किट से की जाती है। इस जांच में व्यक्ति को कोरोना पॉजीटिव आता है, तो दूसरा सैंपल लेकर कन्फर्मेटली किट से जांच की जाती है। इस जांच में व्यक्ति में संक्रमण होने की स्थिति स्पष्ट हो जाती है। इसमें पुष्टि होने पर व्यक्ति को कोरोना संक्रमित मान लिया जाता है। यदि टैस्ट किट में निगेटिव आता है, तो दूसरा सैंपल लेने की आवश्यकता नहीं है।
ट्रूनॉट मशीन से प्रथम जांच टेस्ट किट से की जाती है। इसमें रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाती है। यदि टेस्ट किट में पॉजिटिव आता है, तो कन्फर्मेटली किट से पुष्टि की जा रही है।
विज्ञापन

- डा. प्रताप सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें