फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह बाद एक दिन मिले सबसे अधिक 49 व्यक्ति कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में सात दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए 2092 सैंपल की जांच में एक मासूम समेत 49 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमण से बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन करना अधिक आवश्यक है।
विज्ञापन

जनपद के कोरोना वायरस संक्रमण से एक सप्ताह से राहत बनी हुई थी। संक्रमितों की संख्या में लगतार कमी आ रही थी लेकिन रविवार को आई जांच रिपोर्ट में एक सप्ताह बाद सबसे अधिक संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इसको लेकर लोग सहम गए हैं। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए कोविड नियमों का पालन करने की जरूरत है। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क व सामाजिक दूरी बनाकर बचाव करें।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 2092 सैंपल लिए गए। इनमें 887 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को झांसी भेजे गए। ट्रूनॉट से दो व एंटीजन किट से 1203 सैंपल लिए। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 43 व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में छह व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला जेल चौराहा, आजादपुरा, कैलगुवां रोड, रामनगर, कस्बा तालबेहट के मोहल्ला सिविल लाइन, चौबयाना, सरफयाना, पुराना बसस्टेंड, व ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम कड़ेसरा, पूराविरधा, बिजरौठा, पुलिस कॉलोनी तालबेहट, म्यांव, कोटरा, पिपरई, सुनौरी, पठौरिया, बंदेशरा, सेरवास, माताटीला, ब्लाक जखौरा कस्बा के राजकीय महाविद्यालय के पास निवासी, ग्राम सिलगन, रानीपुरा, रोड, रघुनाथपुरा, ब्लाक बिरधा के ग्राम धोवनखेरी, महोली, नयागांव, खडैरा, रसोई, पतउवा, ब्लाक मड़ावरा के ग्राम गिदवाहा, बार के ग्राम चिगलौआ निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12526 पहुंच गई है। इनमें 115 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 11969 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 442 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अब रिकवरी रेट भी बढ़कर 95.55 हो गया है।
विज्ञापन

---
स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रविवार को 2092 व्यक्तियों की जांच की गई। जिसमें 49 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें