ललितपुर। जिले में जहां कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है, लेकिन रविवार नवंबर माह में एक दिन सबसे कम व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। 1401 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इसमें एक महिला व एक युवती संक्रमित मिलीं हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
नवंबर माह में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता रहा है। जहां प्रतिदिन पांच-छह से 20 व्यक्ति तक कोरोना संक्रमित मिले हैं, लेकिन रविवार को हुई 1401 व्यक्तियों की जांच में दो युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गईं है। इसको लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सर्दी बढ़ने के साथ ही लोगों को बचाव के नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1401 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इसमें 540 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए। साथ ही 861 व्यक्तियों के सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। जिनमें बीते दिनों की आरटीपीसीआर जांच की आई रिपोर्ट में एक व एंटीजन किट से एक युवती कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमितों में एक शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी एक 40 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। वहीं, तहसील तालबेहट के कस्बा निवासी एक 18 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। इनमें एक में लक्षण मिलने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर किया गया है। वहीं, एक को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
1193 की नहीं आई रिपोर्ट
जिलें में बढ़ती कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमितों की संख्या 3097 पहुंच गई है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2957 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 94 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। हालांकि अभी बीते चार दिनों के आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1193 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
रविवार को एक महिला व एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी