जाखलौन की महिला और एक युवक निकला पॉजिटिव
तालबेहट। शुक्रवार को नगर में लगाए गए कोरोना जांच शिविर में एक महिला और एक पुरूष कोरोना पॉजिटिव मिला। जिसें तत्काल राजकीय पॉलिटेक्निक में बने कोविड एल वन अस्पताल भिजवा दिया गया।
प्रदेश सरकार के निर्देश और जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल की पहल पर नगर में कोरोना संक्रमण की जांच का दायरा दिन प्रति दिन तेज होता जा रहा हैं। शुक्रवार को नगर में लगाए गए शिविर में कुल 188 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें तालबेहट नगर का एक 40 वर्षीय युवक और जाखलौन की एक 30 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाई गई। नमूने लेने वाली टीम में धीरज कुमार, श्यामवीर सिंह, नीलेश सिंह एलटी, अनुराग सोनी, अजय दुबे, गौरी शंकर कुशवाहा, राहुल द्विवेदी, संतोष सिंह आदि प्रमुख रहे।