फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को गांवो में भी जनता कर्फ्यू के चलते रहा सन्नाटा

विज्ञापन
सूना पड़ा बाजार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
पुलवारा। बाजार बंद, सड़कें खाली और पूरे दिन लोग घरों के अंदर कोरोना को हराने के लिए रविवार को कस्बा बार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ ऐसा ही नजारा रहा। दुनिया में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ लोग सजग दिखे। यहां तक कि जानवरों को भी बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना की बढ़ती श्रंखला को तोड़ने के लिए लोगों ने जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। घरों में रहकर लोगों ने संयम दिखाया। सबसे अच्छी बात यह थी कि क्षेत्रों के लोगों ने कर्फ्यू का खुलकर समर्थन किया। ग्रामीणों ने एक दिन पहले से तैयारियां कर ली थीं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए, जिससे शनिवार से ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होनी शुरू हो गई थी। सामान्य दिनों में जिन बाजारों में भीड़ रहती थी, वे खाली हो गए थे। सड़कों पर अन्य दिनों के मुकाबले में सन्नाटा सा पसरा रहा, तमाम संगठनों ने अपने कार्यक्रम निरस्त करते हुए लोगों से जनता कर्फ्यू के दौरान घरों में रहने की अपील की थी, इससे रविवार को सुबह से कस्बा बार व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा रहा, जो देर शाम तक जारी रहा।
वायरस से बचाव के लिए लोगों ने खुद के साथ- साथ अपने जानवरों को भी घरों के अंदर रखा। शाम पांच बजे लोगों ने अपने घरों पर ताली, थाली बजाकर, घंटी एवं शंख बजाकर एक-दूसरे का इस वायरस से लड़ने के लिए आभार जताकर एकजुटता दिखाई। पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मुस्तैद रहीं।

जनता कर्फ्यू के दौरान सूनी सड़क- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें